मॉर्निंग वॉक पर निकला युवक, मौत:सड़क पर अचेत मिला, कोटा में रहकर कंपटीशन की तैयारी कर रहा था, कारणों का नहीं लगा पता

शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र मॉर्निंग वॉक पर गए बीच सड़क पर अचेत हालत में मिला। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। युवक हेमराज मीणा (25) मूलरूप अकलेरा जिला झालावाड़ का रहने वाला था। पिछले एक साल से कोटा में रहकर कंपटीशन की तैयारी कर रहा था। फिलहाल युवक की मौत के कारण सामने नहीं आए हैं। मौसरे भाई नरेंद्र ने बताया कि हेमराज ने बीएड कर रखी थी। उसने SI की कोचिंग कर रखी थी। वर्तमान में SI एग्जाम की तैयारी कर रहा था। केशवपुरा इलाके में रूम पार्टनर के साथ रह रहा था। शुक्रवार को 4-5 दोस्त के साथ रणथंभौर घूमने गया था। रात को 10 बजे करीब कोटा लौटा। उसने रूम पर दोस्त के साथ खाना खाया। रात 12 बजे सो गया।आधे घंटे बाद उसका रूम पाटर्नर महेश भी सो गया। सुबह साढ़े 8 बजे करीब महेश उठा तो उसे हेमराज नजर नही आया। उसने दोस्त सुरेश को फोन करके हेमराज के बारें में पूछा। थोड़ी देर बाद हेमराज के बालकुण्ड इलाके महावीर दूध डेयरी के पास अचेत पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर गए तो पता लगा उसे हॉस्पिटल ले गए। फिर हॉस्पिटल जाकर हेमराज की पहचान की। पूछताछ में पता लगा हेमराज सुबह साढ़े 6 बजे करीब बालकुण्ड इलाके महावीर दूध डेयरी के पास अचेत पड़ा था। पुलिसकर्मी उसे हॉस्पिटल लाए। मौत कैसे हुई इस बारें में पता नहीं लगा। रूम पार्टनर महेश ने बताया रात को खाना खाने के बाद हेमराज ने तबियत सही नहीं होने की बात कही थी। उसने कहा था शरीर टूट रहा है सो जाता हूं। सुबह गांव के दोस्त ने फोन करके हेमराज के सड़क पर अचेत पड़े होने का फोटो भेजा। जिसके बाद मौके पर गया। तब तक उसे हॉस्पिटल ले गए थे। महावीर नगर थाना सीआई महेंद्र मारू ने बताया कि युवक सुबह साढ़े 6 बजे करीब सड़क पर अचेत पड़ा था। सूचना पर मौके पर गया। दादाबाड़ी थाना सीआई भी वहां आ गए। युवक ने नेकर पहना हुआ था। सम्भवतया मॉर्निंग वॉक पर आया था। युवक को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करवाया था। उसके शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। सूचना पर परिजन भी हॉस्पिटल पहुंचे। युवक की मौत हो गई। परिजन पोस्टमार्टम को तैयार नहीं थे। उनको पोस्टमार्टम के लिए राजी किया ताकि मौत के कारण सामने आ सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *