दिल्ली-राजस्थान समेत 7 राज्यों में कोल्ड वेव अलर्ट:कारगिल में सीजन की पहली बर्फबारी, तमिलनाडु में बारिश के चलते 11 जिलों में स्कूल बंद

दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत देश 7 राज्यों में आज कोल्ड वेव का अलर्ट है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ती जा रही है। दिल्ली में गुरुवार को 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। दिल्ली के साथ-साथ मुंबई में भी सुबह भारी कोहरा दिखाई दिया। दिल्ली में सुबह एयर क्वालिटी खराब की कैटेगरी में आ गई। नेहरू नगर में AQI 310 दर्ज किया गया। कारगिल में आज सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। गांदरबल और बांदीपोरा में भी ताजा बर्फबारी हुई है। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और सरगुजा में भी आज फसलों और पेड़ों पर पड़ी ओस जम गई। उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में आज कोल्ड वेव का अलर्ट है। 26 जिलों में कोहरा छाया है और विजिबिलिटी घटकर 70 मीटर हो गई है। राजस्थान में बुधवार को सीकर में टेम्परेचर माउंट आबू से भी कम दर्ज किया गया। माउंट आबू में टेम्परेचर 3 डिग्री रहा, जबकि सीकर में यह 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। तमिलनाडु में बारिश का दौर जारी है। यहां भारी बारिश के चलते 11 जिलों चेन्नई, विल्लुपुरम, तंजावुर, माईलादुथराई, पुड्डुकोट्टई, कुड्डुलोर, डिंडीगुल, रामंथापुरम, थिरुवरूर, रानीपेट और तिरुवल्लूर में स्कूल बंद रहेंगे। सबसे पहले कश्मीर घाटी में बर्फबारी की 2 तस्वीरें… आगे मौसम कैसा रहेगा 7 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट
दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में शीत लहर का अलर्ट है। आगे भी राहत की उम्मीद नहीं है। हिमाचल में बर्फबारी का अनुमान है। पंजाब के 17 जिलों में यलो अलर्ट है। यहां 2 से 8 डिग्री तक टेम्परेचर गिरने के आसार हैं। नॉर्थ-ईस्ट में कोहरा, दक्षिण में बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में नॉर्थ ईस्ट के असम, नगालैंड, मेघायल, त्रिपुरा और मणिपुर में कोहरा छाया रहेगा। दक्षिण में तमिलनाडु में बारिश जारी रहेगी। IMD ने तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है।
राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान- माउंट आबू से भी ठंडा सीकर और चूरू उत्तरी हवाओं से राजस्थान में बर्फ जमा देने वाली सर्दी शुरू हो गई। हिल स्टेशन माउंट आबू से भी ज्यादा ठंडा सीकर और चूरू रहे। यहां का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 1.5 तक पहुंच गया, जबकि माउंट आबू का पारा 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। फतेहपुर (सीकर) का पारा तो माइनस (-1.0) में पहुंच गया है। गुरुवार को भी प्रदेश के 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: सीजन पहली बार पारा 3°C पहुंचा, 11 जिलों में कोल्ड वेव यूपी में हिमालय में हो रही बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 12 जिलों में पारा 7 डिग्री से नीचे आ गया है। अयोध्या का न्यूनतम तापमान बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 3°C पहुंच गया। यह प्रदेश में इस सीजन का सबसे कम पारा रहा है। एक दिन पहले मंगलवार-बुधवार की रात अयोध्या का पारा 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: 24 घंटे में 6 डिग्री पारा गिरा, 16 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी से अब मैदानी इलाकों में हालात खराब होने लगे हैं। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। मौसम विभाग के कोल्ड वेव के अलर्ट के तीसरे दिन पारे में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। 24 घंटे में पारे में 6 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली। सीजन की यह सबसे अधिक गिरावट है। इससे पहले प्रदेश का औसत तापमान 7.5 डिग्री के आसपास था। पढ़ें पूरी खबर… अब देशभर से सर्दी की 4 तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *