धनबाद जाने के लिए बस में बैठी महिला, लापता:रांची से बच्चे संग दोस्त की शादी में जा रही थी, पति से आखिरी बार 17 अप्रैल को हुई थी बात

रांची स्थित कोकर निवासी एक महिला अपने ढाई साल के बच्चे के साथ रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। महिला की पहचान वर्षा देवी के रूप में हुई है। वह 17 अप्रैल को बगोदर में एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। रात 8 बजे के बाद फोन हो गया स्विच ऑफ बगोदर की बस छूट जाने के बाद वर्षा रांची से धनबाद जाने वाली बस में सवार हुईं। बस कंडक्टर के अनुसार, वह अपने बच्चे के साथ धनबाद बस स्टैंड पर उतरी थी। उसी दिन पति आकाश राम से दो बार फोन पर बात हुई। आखिरी बातचीत रात 8 बजे हुई, उसके बाद से उनका फोन स्विच ऑफ है। धनबाद पुलिस ने रांची में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा वर्षा की तलाश में आकाश राम, उनके नाना-मामा और मित्र धनबाद पहुंचे। उन्होंने धनबाद थाने में शिकायत करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उन्हें वर्षा के निवास स्थान के संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। गौरतलब है कि आकाश और वर्षा की शादी 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी। पत्नी और बच्चे के अचानक लापता होने से पूरा परिवार चिंतित है। पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *