बंगाल में हिंसा पर VHP-बजरंग दल सख्त:राष्ट्रपति शासन की मांग, कहा- वक्फ कानून के बहाने हिंदुओं पर हमले

पश्चिम बंगाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। विहिप के जिला मंत्री अरविंद घोष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल समाहरणालय पहुंचा। इस दौरान प्रांत गौ रक्षा प्रमुख संदीप कुमार मंडल, विशेष संपर्क प्रमुख उदय सिंह और बजरंग दल के अमित पाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा ज्ञापन में कहा गया है कि वक्फ कानून के विरोध की आड़ में पूरे बंगाल को हिंसा की आग में झोंका जा रहा है। हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। राष्ट्र विरोधी तत्वों को खुली छूट दी जा रही है। मुर्शिदाबाद से शुरू हुई हिंसा अब पूरे बंगाल में फैल रही है। शासकीय तंत्र दंगाइयों के सामने न केवल निष्क्रिय है, बल्कि कई जगह उनका सहयोगी बन गया है। हिंदू परिवारों के घर और दुकानें जला दी गईं 11 अप्रैल को वक्फ कानून के विरोध के नाम पर हुए हिंसक प्रदर्शन में 200 से ज्यादा हिंदू परिवारों के घर और दुकानें जला दी गईं। सैकड़ों लोग घायल हुए और तीन की हत्या कर दी गई। बजरंग दल के संदीप कुमार मंडल ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। ऐसे में तुरंत राष्ट्रपति शासन लगाया जाना जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *