रायपुर में एक बेटे ने मां से कुत्ता खरीदने के लिए रुपए मांगे और मना करने पर उसकी हत्या कर दी। इस घटना में पुलिस ने आरोपी बेटे को 15 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस को पूछताछ में पता चला कि मृतक मां को अपने पति की पेंशन मिलती थी। जिससे वह अपना गुजर बसर कर रही थी। बेटे ने इन्हीं पैसों को कुत्ता खरीदने के लिए मांगे तो मां ने मना कर दिया। जिसके बाद वारदात हुई। इस मामले में आरोपी की पत्नी जब बीच बचाव करने आई तो उसने उस पर भी हथौड़ी से हमला किया। जिससे वह भी बुरी तरह घायल हो गई। फिलहाल उसका भी अस्पताल में इलाज जारी है। मामला उरला थाना क्षेत्र के नागेश्वर नगर का है। ई-रिक्शा चलाता है आरोपी उरला थाना प्रभारी बीएल चंद्राकर से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रदीप देवांगन (45 साल) ई रिक्शा चलाता है। यह घटना शुक्रवार सुबह की है। कुत्ता खरीदने की बात को लेकर घर में विवाद हुआ। मां ने पेंशन के पैसे नहीं देने पर प्रदीप देवांगन ने 70 साल की बुजुर्ग मां गणेशी देवांगन पर हमला किया। घर भर खून फैला, पत्नी पर भी हमला बुजुर्ग महिला पर जब हमला हुआ तो वह बिस्तर पर थी। बिस्तर के साथ ही फर्श पर भी खून फैल गया। हमले के बाद जब बुजुर्ग महिला चीखने लगी तो आरोपी की पत्नी रामेश्वरी देवांगन कमरे के अंदर आई। आरोपी ने गुस्से में अपनी पत्नी पर भी हमला कर दिया। 15 साल के बेटे ने पड़ोसियों को बताया आरोपी प्रदीप देवांगन के 3 बच्चें है। जिसमें एक 15 साल का लड़का, एक 13 साल की लड़की और एक 8 साल का लड़का है। वारदात के दौरान बड़े बेटे ने आस पड़ोस के लोगों को जाकर पूरी घटना बताई। जिसके बाद पड़ोसी घर के भीतर पहुंचे तो बुजुर्ग महिला की लाश और पत्नी जख्मी हालत में पड़ी हुई थी। इसके बाद पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी गई। 800 में जर्मन शेफर्ड घर लाना चाहता था पुलिस को जांच पड़ताल में पता चला है कि आरोपी जर्मन शेफर्ड कुत्ते को पालने के लिए घर लाना चाहता था। कुत्ते की कीमत करीब 800 रुपए थी। आरोपी ने 600 रुपए जमा कर लिए थे। उसे 200 रुपए की जरूरत थी। इसी पैसों को लेकर उसने मां का मर्डर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। ———————————- ये खबर भी पढ़ें… अफेयर के शक में शादीशुदा गर्लफ्रेंड को मार-डाला नाबालिग: रायपुर में प्राइवेट-पार्ट में चम्मच घुसाया, बॉयफ्रेंड बोला-मुझे और अपने पति को धोखा दे रही थी रायपुर में नाबालिग बॉयफ्रेंड ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर शादीशुदा गर्लफ्रेंड को मार डाला। आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में चम्मच घुसा दिया। गले और शरीर के अन्य हिस्सों में हमलाकर हत्या की है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के मोहदी गांव का है। पढ़ें पूरी खबर


