छात्र का फांसी का फंदा बनाते वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल, पुलिस तलाश रही

भिलाई|कुम्हारी थाना अंतर्गत जंजगिरी मानसरोवर स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र व कबड्डी खिलाड़ी ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर बिलासपुर के किसी जंगल में बबूल के पेड़ पर नायलॉन की रस्सी से फंदा बनाते हुए अपना वीडियो वायरल किया है। इसके बाद रस्सी को गले में डालकर झूलने का प्रयास करते भी वह दिख रहा है। इसके अलावा उसने इंस्टा पर कैप्शन में लिखा कि पापा बिलासपुर में आकर मुझे खोज लेना। तब से पुलिस और परिजन उसकी खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। जंजगिरी निवासी राजेन्द्र साहू ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 15 अप्रैल की सुबह करीब 7.30 बजे उसका बेटा प्रेक्षा साहू उर्फ लक्की (17वर्ष) बिलासपुर में कबड्डी की प्रतियोगिता होने की बोलकर घर से निकला। देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंच गए। इस बीच कई बार उससे मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की पर बात नहीं हुई। चार दिन बीतने के बाद परिजनों को उसके सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में फांसी का फंदा लगाते हुए वीडियो की जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि लक्की अपनी टीम के साथ बिलासपुर में स्पर्धा खेलने गया था। इस बीच परिजनों को सोशल मीडिया पर वीडियो मिला। परिजन कुम्हारी पुलिस के माध्यम से बिलासपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पता तलाश में जुटे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *