ब्राह्मण समाज सेवा समिति अनूपपुर द्वारा सामूहिक उपनयन संस्कार 30 अप्रैल को

ब्राह्मण समाज सेवा समिति अनूपपुर द्वारा सामूहिक उपनयन संस्कार 30 अप्रैल को
अनूपपुर।
ब्राह्मण समाज सेवा समिति अनूपपुर द्वारा आगामी 30 अप्रैल को बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार आयोजित किया जा रहा है। समस्त जिला वासियों को सूचित किया गया है कि आप सभी विप्र माताओं बहनों भाइयों को सूचित किया जा रहा है कि ब्राह्मण समाज सेवा समिति अनूपपुर के तत्वाधान में उपनयन संस्कार एवं भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की तैयारी हर तहसील ( जनपद मुख्यालय) एवं जिला मुख्यालय में समय समय पर बैठक के माध्यम से किया जा रहा है।  पूरे जिले में कार्यक्रम की जानकारी न्यूज पेपर मीडिया, वाट्सएप, फोन  के माध्यम से किया गया है। समिति द्वारा अभी तक 45 बटुकों के उपनयन संस्कार हेतु पंजीबद्ध कर लिया गया है। कार्यक्रम की रूपरेखा जिला स्तरीय समिति एवं तहसील स्तर समिति के संयुक्त निर्णय अनुसार उपनयन संस्कार 30 अप्रैल दिन बुधवार को प्रातः 08.00 बजे से पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ कर दिया जाएगा। बैठक  में बटुको  साथ आए हुए अभिभावकों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था समिति द्वारा कर लिया गया है। कार्यक्रम आशीर्वाद मैरिज गार्डन (अमरकंटक तिराहा) अनूपपुर में किया जाना तय हुआ है। जहां पर प्रात काल 8.00 बजे से उपनयन संस्कार एवं सायंकाल भगवान परशुराम जन्मोत्सव की चलित झांकी को आशीर्वाद मैरिज गॉर्डन से होते हुए इंदिरा तिराहा तक आए हुए सभी आगंतुकों के साथ बड़े ही धूम धाम बाजे गाजे के साथ नगर भ्रमण हेतु प्रस्तावित है। तत्पश्चात मंच मे विशिष्ठ अतिथियों के स्वागत  एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम  उपरांत  प्रसाद वितरण (भोजन) का कार्यक्रम रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *