बिलासपुर में शादी के तीसरे दिन विवाहिता ने लगाई फांसी:सुसाइड नोट में लिखा-अपनी मर्जी से कर रही हूं आत्महत्या, विवाह के बाद मायके आई थी महिला

बिलासपुर में विवाह के तीसरे दिन महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें वो अपनी मर्जी से आत्महत्या करने और परिवारवालों को परेशान नहीं करने की बात लिखी है। विवाह के बाद वो अपने मायके आई थी। इसी दौरान टाइलेट में खुदकुशी कर ली। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है। डीएसपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि ग्राम अमाली की रहने वाली लक्ष्मी भैना (23) की शादी बीते 15 अप्रैल को हुई थी। बारात जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोसा से आई थी। शादी के बाद दूसरे दिन सुबह विदाई हुई। इस दौरान उसके साथ बुआ और मामी भी साथ गई थी। उसी शाम मायके वाले उसे लेने के लिए जांजगीर गए। जिसके बाद रात को उसे लेकर गांव आ गए। पीछे बाड़ी में बने टाइलेट में लगाई फांसी
बताया जा रहा है कि रातभर युवती अपने मायके में थी। 17 अप्रैल की सुबह वो सोकर उठी, तब सब कुछ ठीक था। वह घर के पीछे बाड़ी में बने टायलेट तरफ गई थी। काफी देर तक वो घर नहीं आई, तब परिजन टायलेट तरफ उसे देखने गए, जहां अंदर में युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। आनन-फानन में परिजनों ने फांसी का फंदा काटकर उसे उतारा। इसके बाद उसे कोटा स्थित स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सुसाइड नोट में लिखा-अपनी मर्जी से कर रही हूं आत्महत्या
जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान युवती के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने और परिवारवालों को परेशान नहीं करने का जिक्र किया है। सुसाइड नोट में युवती ने घटना के पीछे किसी कारण का उल्लेख नहीं किया है। सुसाइड नोट जब्त कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान युवती के ससुराल वालों को थाने बुलाकर बयान दर्ज किया गया है। परिजन बोले- सगाई के बाद से खुश नहीं थी युवती
जांच अधिकारी एसआई मीना ठाकुर ने बताया कि सगाई के बाद युवती ने अपने भाई को शादी नहीं करने की बात कही थी। उसने अपने भाई से अपने होने वाले पति दुआस भैना के बारे में पूछताछ भी की थी। तब उसने लड़के को उसके लिए अच्छा बताकर शादी करने के लिए कहा था। इसके बाद सबकुछ सामान्य चल रहा था। शादी के बाद जब उसे मायके वाले ससुराल से लेकर घर आए, तब भी उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका नहीं थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *