कोडरमा में नवजात बच्ची का मिला शव:शिशु को प्लास्टिक बैग में डालकर फेंका गया, शरीर पर लग गईं थीं चीटियां

कोडरमा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। तिलैया थाना क्षेत्र के मदुआटांड में एक दिन की नवजात बच्ची का शव प्लास्टिक बैग में मिला है। बच्ची के शरीर पर चीटियां लग गई थी। घटना की जानकारी स्थानीय निवासी पिंटू चौधरी ने दी। उनके मकान की बाउंड्रीवॉल के पास शुक्रवार देर रात उनकी बेटी को कुत्ते के बच्चे जैसी रोने की आवाज सुनाई दी थी। अगली सुबह करीब 10 बजे जब वे बाउंड्रीवॉल की तरफ गए, तो एक सफेद प्लास्टिक बैग दिखा। पुलिस ने आसपास के इलाके में जांच की सूचना मिलते ही तिलैया थाना के एसआई महादेव पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्लास्टिक बैग खोलने पर उसमें एक दिन की नवजात बच्ची का शव मिला। पुलिस ने आसपास के इलाके में जांच की। पिछले दो दिनों में वहां किसी महिला ने बच्ची को जन्म नहीं दिया था। इलाके में कोई अस्पताल या क्लीनिक भी नहीं है। शव को सदर अस्पताल कोडरमा में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *