लुधियाना में महिला से बाली छीनने वाला झपटमार गिरफ्तार:चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा पर लगा था फर्जी नंबर

लुधियाना में शिंगार सिनेमा के पास मोहल्ला महाराजा रणजीत सिंह नगर में दो दिन पहले गली में कुर्सी पर बैठी महिला से बाली छीनने वाले झपटमारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने झपटमारों के साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार किया है। झपटमारों के खिलाफ पहले भी झपटमारी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने लुटेरों से 2.750 ग्राम बाली और एक्टिवा नंबर PB10HQ-2647 भी बरामद की है। आरोपियों की पहचान रजत, रिशव और सुनार जसपाल सिंह के रूप में हुई है। महिला के कान की बाली खींच ली थी जानकारी देते हुए एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि महिला बलबीर कौर अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठी थी। तभी एक्टिवा पर सवार लुटेरों ने उसके कान की बाली छीन ली। सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की और दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। जब उनकी एक्टिवा की जांच की गई तो पता चला कि एक्टिवा का नंबर गलत लगा हुआ था। झपटमारी का माल खरीदने वाला सुनार भी काबू रजत और रिशव से जब पूछताछ की तो उन्होंने अपने तीसरे साथी का जसपाल सिंह का नाम उगला जो सुनार का काम करता है और झपटमारी का माल खरीदता है। रजत पर 5 मामले दर्ज है। वहीं रिशव पर 6 मामले दर्ज है। दोनों आरोपी हैबोवाल के रहने वाले है। सुनार जसपाल सिविल लाइन में रहता है। आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि अन्य मामलों का खुलासा हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *