मौसेरे भाई ने सुपारी देकर कराई थी युवक की हत्या:रेलवे ट्रैक पर फिंकवा दी लाश; पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बैतूल में दो दिन पहले रेलवे लाइन पर मिली एक अज्ञात व्यक्ति की लाश का मामला कोतवाली पुलिस ने सुलझा लिया है। युवक की हत्या उसी के मौसेरे भाई ने 55 हजार रुपए की सुपारी देकर करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह मामला लापता रतन पिता पूरन बरकडे निवासी उमरबानी, पाढर से जुड़ा था, जिसकी गुमशुदगी 19 दिसंबर को दर्ज की गई थी। उसी दिन ग्राम खकरा कोयलारी के पास रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की पुलिस को जानकारी मिली थी। शव की पहचान मृतक रतन बरकडे के रूप में हुई थी। खेत में मिले थे जूते और खून के निशान टीआई रविकांत डहरिया ने बताया कि मृतक की बेटी नीलम बरकडे़ ने पुलिस को बताया कि उसके पिता खेत में फसल को पानी देने गए थे, लेकिन रात में खेत से उनके जूते और खून के निशान मिले। परिजनों को शक हुआ कि जमीनी विवाद के कारण उसके चाचा गुलाब बरकडे और उसके साथियों ने यह हत्या की है। एसपी निश्चय एन झारिया ने इस मामले की पड़ताल के लिए एफएसएल टीम और पुलिस की विशेष टीम गठित की। एडिशनल एसपी कमला जोशी और एसडीओपी बैतूल शालिनी परस्ते की अगुवाई में कोतवाली पुलिस ने संदेहियों को अभिरक्षा में लिया और पूछताछ शुरू की। चाकुओं से गोदा और ट्रैक पर फेंकी लाश पूछताछ के दौरान गुलाब बरकडे़ ने स्वीकार किया कि मृतक रतन से उसका जमीनी विवाद था। उसने अपने साढू भाई आकाश उईके के माध्यम से हत्या की साजिश रची। गुलाब और आकाश ने दूधावानी के कमलेश परते और छोटू उर्फ प्रकाश मर्सकोले से 55 हजार रुपए में रतन की हत्या कराने की बात की। 18 दिसंबर को शाम करीब 6-7 बजे, सभी आरोपियों ने उमरवानी के कच्चे रास्ते पर शराब पी, जैसे ही रतन खेत की ओर गया, आरोपियों ने उसे बुलाकर चाकू से हमला कर दिया। हत्या के बाद शव को बाइक से खकरा कोयलारी रेलवे ट्रैक पर ले जाकर फेंक दिया। इन आरोपियों को पकड़ा 1. गुलाब पिता मनकलाल बरकडे (30) मारुकढाना झाडकुण्ड) 2. कमलेश पिता भग्गू परते (25) दूधावानी थाना रानीपुर) 3. आकाश पिता जगन उईके (20) फूलगोहान थाना रानीपुर) 4. छोटू उर्फ प्रकाश पिता जुगन मर्सकोले (21) दूधावानी थाना रानीपुर 5. गोपाल पिता नत्थु परते (25) मारुकढाना झाडकुण्ड)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *