राजस्थान के दलित समाज से जुड़े लोग राज्य सरकार के खर्चें पर लंदन घूम सकेंगे। वो घर देख सकेंगे, जिसमें रहते हुए बाबा साहेब भीमराम अंबेडकर ने लॉ की पढ़ाई की थी। हाल ही में सीएम भजनलाल शर्मा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर पंचतीर्थ योजना लॉन्च की है। योजना के तहत 50 लोगों के दल को बस से भारत के अलग-अलग प्रदेशों में डॉ. अंबेडकर से जुड़े स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। इसी योजना के तहत योजना में चयनित लोग लंदन भी जा सकेंगे। इस योजना के संचालन की जिम्मेदारी सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय को सौंपी गई है। योजना को लेकर प्रदेश के लोगों में उत्साह है। साथ ही कई सवाल भी हैं…भास्कर ने एक्सपट्र्स से बात कर इन सभी सवालों के जवाब जाने। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… सवाल : डॉ. अंबेडकर पंचतीर्थ योजना में कौन-कौन से 5 स्थान चुने गए हैं? सवाल : योजना के तहत बस में सफर कराया जाएगा या ट्रेन में? जवाब : यह योजना देवस्थान विभाग की तरह ही है। पहला दल बस से रवाना किया गया है। अब आगे अधिकारियों से चर्चा कर लोगों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन पर भी विचार किया जा सकता है। सवाल : किस तरह से इस योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है? जवाब : इस योजना के लिए आवेदन करना काफी सरल होगा। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की साइट पर इसका लिंक दिया जाएगा। उसी लिंक के जरिए आवेदन किया जा सकेगा। हर जिले पर इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी। सवाल : पांचवें तीर्थ लंदन के लिए क्या करना होगा? जवाब : लंदन स्थित डॉ.अंबेडकर के घर को भी पांचवें तीर्थ के रूप में इस योजना में शामिल गया गया है। इसके लिए अलग से आवेदन नहीं होगा। जिन लोगों का चयन पंचतीर्थ के लिए हो रखा है। उन्हीं लोगों में से नियम के तहत यात्रा के लिए लंदन भेजा जाएगा। लंदन भेजने के लिए नियम क्या क्या रहने वाले हैं। इसके लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की जाएगी। इसमें लाभार्थी लोगों के पासपोर्ट, वीजा और उनके अन्य रिकॉर्ड को भी आधार माना जाएगा। सवाल : लंदन का टूर कितने दिन का होगा? क्या वहां सिर्फ बाबा साहेब का घर ही दिखाया जाएगा या दूसरी जगह भी घुमाएंगे? जवाब : इसको लेकर अधिकारियों की एक बैठक होगी। इसमें तय होगा कि लंदन में बाबा साहब के घर के अलावा दूसरी जगह भी भ्रमण कराया जाएगा या नहीं। सवाल : योजना के तहत आवेदन कब से मांगे जाएंगे? जवाब : अभी योजना के आवेदन को लेकर तारीख तय नहीं की गई है। जल्द ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की पोर्टल पर इस योजना के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। सवाल : योजना में आवेदन हर साल मांगे जाएंगे या साल में दो बार? जवाब : इसको लेकर अभी प्लान तैयार किया जाएगा। राज्य सरकार ने पहले चरण में 1 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। इसके तहत 1000 चयनित लोगों को तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। पहले आवेदकों को भारत की यात्रा करवाई जाएगी। इसके बाद उनके डॉक्यूमेंट के आधार पर संख्या तय की जाएगी। सवाल : यात्रा में होटल और भोजन की व्यवस्था सरकार करेगी या खुद करनी होगी? जवाब : पात्र आवेदकों का रहने और खाने का खर्च सरकार उठाएगी। …. राजस्थान सरकार की योजनाओं से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… मुफ्त दवा जैसी स्कीम सरकारी प्राथमिकता से बाहर:गहलोत राज की 33 योजनाओं को सरकार ने फ्लैगशिप कार्यक्रम से बाहर किया बीजेपी सरकार ने गहलोत राज की योजनाओं की जगह खुद की 26 योजनाओं को फ्लैगशिप कार्यक्रम में शामिल कर इन पर फोकस करने का फैसला किया है। पूरी खबर पढ़िए…


