जपयुर के निवारू रोड़ पर स्थित सेंट टेरेसा स्कूल में शनिवार को क्रिसमस कार्निवल को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत नन्हें-मुन्हे बच्चों के रैंप वॉक से हुई। विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाते हुए बच्चों ने सबका मन मोह लिया। इस बीच आयोजित विभिन्न गतिविधियां भी आकर्षण का केन्द्र थी। जिसमें बच्चों के द्वारा की गई शानदार नृत्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेलों और झूलों ने भी चार चांद लगा दिए। कार्निवल में खूबसूरत सेल्फी कॉर्नर में सभी ने तस्वीरें ली और छोटे-छोटे बच्चों के साथ अभिभावकों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में रैंप वॉक विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि आर.जे. गीता के द्वारा पुरस्कृत किया गया और प्रधानाचार्या सिस्टर नीलिमा ने सभी को क्रिसमस की शुभकामना देते हुए कार्यक्रम का समापन किया। यहां देखें फोटोज


