पाली में कारपेंटर के बेटे का JEE-मेंस में चयन:कहा- सोशल मीडिया से दूर रहे, पिता का सपना था कि मैं इंजीनियर बनूं

पाली के चाणोद गांव के महेंद्र सीरवी (19) का पहले ही प्रयास में JEE-मेंस में चयन हुआ है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा शुक्रवार देर रात जारी परिणाम में उन्हें अखिल भारतीय स्तर पर 7074वीं रैंक मिली है। महेंद्र के पिता जेठाराम सीरवी कारपेंटर हैं और मां कन्यादेवी गृहिणी। परिवार में एक बड़े भाई रमेश और बहन हुली देवी के साथ रहते हैं। 10वीं तक की पढ़ाई चाणोद गांव में और 11-12वीं पाली के बांगड़ स्कूल से की। दोनों परीक्षाओं में 94% अंक हासिल किए। पिता का सपना था कि मैं इंजीनियर बनूं
महेंद्र ने बताया- 11वीं कक्षा से ही जेईई की तैयारी शुरू कर दी थी। 12वीं के बाद उन्होंने ऑनलाइन कोर्स खरीदा और घर पर ही रोजाना 7-8 घंटे पढ़ाई की। इस दौरान वे सोशल मीडिया से दूर रहे। मेरे पिता का सपना था कि मैं एक अच्छा इंजीनियर बनूं। महेंद्र का लक्ष्य देश के टॉप इंजीनियर्स में अपना नाम शामिल करवाना है। वे अपने माता-पिता को अपना रोल मॉडल मानते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *