एबीवीपी के विभाग संयोजक को जान से मारने की धमकी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक रोहित शेखर को कुछ लोगों ने धमकी दी है कि रांची छोड़ दो। नेतागीरी कम करो। इस मामले में रोहित शेखर ने लालपुर थाना में छह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वे लोअर वर्धमान कंपाउंड स्थित झारखंड प्रांत कार्यालय के पास कुछ लोगों के साथ खड़े थे। उसी दौरान कुछ लोग उनके पास आए। उन लोगों ने बात करने के नाम पर उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाया। फिर गाड़ी का शीशा बंद करते हुए उन्हें लेकर रामप्यारी अस्पताल के पास मैदान में ले गए। पहले उन लोगों ने रोहित शेखर के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि उन लोगों ने हथियार व पिस्टल सटाते हुए धमकी दी कि रांची व करमटोली छोड़ दो। घर से माता-पिता सहित उठवा लिए जाने की भी धमकी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *