शहर में बिना लाइसेंस के चल रहे वाटर प्लांट के खिलाफ नगर निगम की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को निगम की टीम ने वार्ड नंबर वार्ड नंबर 13, 15 और 16 के अन्तर्गत बहुबाजार, चुटिया क्षेत्र में स्थित वाटर प्लांट की जांच की। कुल आठ वाटर प्लांट संचालकों से कागजात की मांग की गई, लेकिन वे नहीं दिखा पाए। इसके बाद संचालकों को नोटिस दिया गया। उन्हें एक सप्ताह के अंदर प्लांट संचालन से संबंधित कागजात के साथ अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया। निगम की टीम ने कैफ आरआे वाटर, सुधा जल, एक्वा सॉल्यूशन आरओ वाटर, मून निर्मल वाटर, प्रतीक कुजूर, डॉ. हरिनाथ महतो, पूजा आरओ वाटर, अदिति इंटरप्राइजेज को नोटिस दिया है।


