सरायकेला| नगर क्षेत्र अंतर्गत तेलीसाईं में पिछले तीन दिनों से आयोजित हरिनाम संकीर्तन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। झारखंड, बंगाल व अन्य क्षेत्रों से आयी हुई महिला संकीर्तन मंडली के सदस्यों द्वारा भव्य कार्यक्रम पेश किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। मौके पर पुजारी पुलक सतपती ने बताया कि प्रत्येक वर्ष यहां इसी समय कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें प्रत्येक दिन सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहते हैं।


