जीएनडीयू में सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शिवम और सहाना बने मिस्टर एंड मिस जश्न

भास्कर न्यूज| अमृतसर गुरु नानक देव विश्वविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय अंतर-विभागीय कला एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘जश्न-2025’ शनिवार को संपन्न हुई। समापन समारोह दशमेश ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गिद्दा से हुई। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-कलाकारों ने भाग लिया। विधि विभाग ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। वास्तुकला और कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग भी दूसरे स्थान पर रहा। यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ फाइनेंशियल स्टडीज तीसरे स्थान पर आया। समारोह में डीन अकादमिक मामले प्रो. पलविंदर सिंह मुख्य अतिथि रहे।विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। प्रतियोगिता में आर्किटेक्चर विभाग के शिवम महेंद्रू को मिस्टर जश्न और लॉ विभाग की सहाना को मिस जश्न घोषित किया गया। ललित कला में शिक्षा विभाग पहले, वास्तुकला दूसरे और विधि विभाग तीसरे स्थान पर रहा। साहित्यिक प्रतियोगिता में कंप्यूटर इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी विभाग पहले, पंजाब स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स दूसरे और लॉ विभाग तीसरे स्थान पर रहा। संगीत में कानून विभाग पहले, यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ फाइनेंशियल स्टडीज दूसरे और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तीसरे स्थान पर रहा। रंगमंच में आर्किटेक्चर विभाग पहले, मनोविज्ञान दूसरे और यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ फाइनेंशियल स्टडीज तीसरे स्थान पर रहा। नृत्य में कंप्यूटर इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी विभाग पहले, यूबीएस दूसरे और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तीसरे स्थान पर रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *