कैंप में बच्चों ने सीखे दस्तार सजाने के तरीके

गुरुद्वारा कपूर नगर सुल्तानविंड रोड में दस्तार कैंप चल रहा है। इसका आयोजन कोच जगजीत सिंह और टीम किंग ने किया। कैंप में सभी उम्र के सिख युवाओं ने भाग लिया। बच्चों और युवाओं ने गुरमत अनुसार दस्तार सजाने की विधियां, नए तरीके सीखे। जूनियर विंग में नरिंदर सिंह, हर्षप्रीत सिंह और गुरकीरत सिंह विजेता रहे। सीनियर विंग में साहिबजोत सिंह, हरसिमरनजीत सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने जीत हासिल की। कार्यक्रम की रचना पगड़ी कोच जगजीत सिंह ने की। टीम किंग के सदस्य, सहयोगी जज और गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने आयोजन में सहयोग दिया। अध्यक्ष राजिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष सुरिंदर सिंह और समिति के अन्य सदस्य भी शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *