बैसाखी मनाने पाक गया जत्था लौटा

अमृतसर | बैसाखी पर्व मनाने 10 अप्रैल को पाकिस्तान गया जत्था आज स्वदेश लौट आया। जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने पाकिस्तान स्थित गुरुधामों में खुले दर्शन किए। वहीं 18 अप्रैल को लाहौर के बाजारों में खरीदारी की। श्री ननकाना साहिब सिख यात्री जत्था के लीडर अमनप्रीत सिंह, रणजीत सिंह, कमलदीप सिंह और भूपिंदर सिंह ने बताया कि पाकिस्तान के गुरुद्वारा साहिब परिसरों में सरकार द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रमेश सिंह अरोड़ा ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि निकट भविष्य में भी श्रद्धालुजनों को पाक सरकार खुले दिल से वीजे जारी करेगी। उन्होंने बताया कि इस बार भी दशकों बाद 6 हजार से अधिक श्रद्धालुजनों को वीजे जारी किए गए थे। गौर हो कि इससे पहले बैसाखी पर तीन हजार श्रद्धालुजनों का जत्था पाक स्थित गुरुधामों के दीदार के लिए जाता रहा है, 1974 के बाद पहली बार 6 हजार से अधिक लोगों को यात्रा के लिए वीजा प्रदान किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *