अमृतसर| स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. करनैल कौर को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) तरनतारन शाखा ने सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 के मौके पर विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल ने विशेष समारोह में दिया। डॉ. कौर पिछले 30 वर्षों से मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सक्रिय हैं। उन्होंने तरनतारन, अमृतसर और पंजाब के अन्य हिस्सों में महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दी। आईएमए ने इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ शुरुआत, आशावादी भविष्य’ के तहत डॉ. कौर के योगदान को सराहा। यह थीम मातृ और शिशु स्वास्थ्य पर केंद्रित वर्षभर चलने वाले अभियान की शुरुआत है। अमनदीप ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अवतार सिंह ने कहा कि डॉ. कौर का समर्पण एक मिसाल है।


