अमृतसर | डॉ. रंजीत सिंह ने जीरो एरर तकनीक से सफलता पूर्वक हजारों सर्जरियां करके रोबोटिक सर्जरी को भी पीछे छोड़ चुके हैं। उन्होंने हाल ही में 65 वर्षीय कुलवंत कौर की जीरो एरर तकनीक से सफलतापूर्वक सर्जरी कर उन्हें अपने पांवों पर चलने फिरने के काबिल बना दिया। उन्होंने अमृतसर के आईवी हॉस्पिटल में केवल 20 मिनट की सर्जरी के दो घंटे बाद ही चलना फिरना शुरू कर दिया और लगभग एक महीने बाद कुलवंत कौर न केवल चलने फिरने में समर्थ है बल्कि चौकड़ी मारने एवं सीढ़ीयां चढ़ने में भी पूरी तरह से समर्थ हो गई। डॉ. रंजीत सिंह जो अब तक 23 हजार से अधिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरियां कर चुके हैं।


