भास्कर न्यूज | कांकेर मसीह समाज ने गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु के बलिदान को याद किया। इस मौके पर चर्च में विशेष आराधना गीत की प्रस्तुति दी गई। इस दिवस में प्रभु यीशु मसीह को क्रुश में चढ़ाया गया था। इसमें मानव जाति के पापों के लिए यीशु मसीह ने बलिदान दिया था। इसके बाद से प्रभु यीशु मसीह की याद में गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। शहर के जवाहर वार्ड के मेनोनाइट चर्च में गुड फ्राइडे मनाया गया। इसमें मेनोनाइट चर्च में प्रार्थना, आराधना हुआ। प्रभु यीशु मसीह को याद करते हुए गीत की प्रस्तुति दी गई। पास्टर अक्षय जोसेफ ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान के समय उनके संदेशों के संबंध में बताया। मेनोनाइट चर्च के सेवक नीरज जोफर, सुनील सिंह ने भी समाजजनों को संबोधित किया। समुदाय के लोगो ने यीशु मसीह के सात वाणियों के संदेशों पर प्रकाश डाला। इसमें पहली वाणी के संबंध में रूपाली पैट्रिक ने बताया। दूसरी वाणी के संबंध में आकांक्षा जान ने बताया। तीसरी वाणी आंचल जुर्री ने बताया। वही चौथी वाणी के बारे में शबनम चांद ने बताया। पांचवी वाणी के बारे में तानिया राव, छठवीं वाणी के बारे में बिंदिया मांझी व सातवीं वाणी के संबंध में प्रियंका कुमार ने बताया। कार्यक्रम में प्रदीप जुर्री, नागेश्वर राव, सौरभ नागवंशी, ज्वलंत मसीह, रवि जुर्री ने योगदान दिया। जनकपुर वार्ड के बैतेल प्रार्थना भवन में गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना, गीत की प्रस्तुति हुई। पास्टर एबल वर्गिस ने यीशु मसीह के मानव जाति को जो संदेश सुनाया था, उस संदेश को सुनाया। राहुल व उनके साथियों ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शहर के साथ गांवों से समुदाय के लोग शामिल होने के लिए पहुंचे। रविवार को ईस्टर पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर समुदाय के लोग सुबह के समय कब्रिस्तान जाएंगे और कब्रिस्तान में जाकर अपने पूर्वजों को याद करते हुए प्रार्थना करेंगे और फिर चर्च में आकर प्रार्थना करेंगे।