जमीनी विवाद की रंजिश में युवक को टांग में मारी गोली

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना राजासांसी पुलिस ने पत्नी को जबरन जहरीली दवा खिलाकर हत्या करने की कोशिश करने के आरोप में पति और उसकी प्रेमिका पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान पति निशान सिंह और प्रेमिका अमनदीप कौर निवासी कोटली सका के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में शरनजीत कौर ने बताया कि 17 साल पहले उसकी शादी निशान सिंह के साथ हुई थी। 16 अप्रैल को सुबह दोनों बच्चे स्कूल चले गए और घर में वह अकेली थी। पति और अमनदीप कौर ने उसे पकड़कर जबरन जहरीली दवाई खिलाई। वह बेहोश हो गई और जब उसे होश आई तो अस्पताल में दाखिल थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। गांव सहूरा के पास जमीनी विवाद की रंजिश में बाइक सवार युवक का रास्ता रोककर मारपीट की, फिर टांग में गोली मारकर जख्मी कर दिया। थाना लोपोके पुलिस ने इस मामले में 6 हमलावरों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह, गुरभेज सिंह, गुरसाहिब सिंह, अकाशदीप सिंह, फौजा सिंह और बलविंदर सिंह निवासी सहूरा के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में जसवंत सिंह निवासी गांव सहूरा ने बताया कि 18 अप्रैल की शाम साढ़े 6 बजे उसका भाई मेजर सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर वणीएके से दवाई लेकर वापस गांव जा रहा था तो आरोपियों ने मारपीट करके टांग में गोली मार दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *