सर्वेक्षण में कोई भी पात्र परिवार ना छूटे

उपरवाह। प्रधानमंत्री आवास प्लस ग्रामीण सर्वेक्षण 2.0 के अंतर्गत ग्राम खैरझिटी, जोरातराई और बोईरडीह में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 के सदस्य शीला टाकेश सिन्हा ने सर्वेक्षण किया। सरपंच,पंच, रोजगार सहायक आवास मित्र से चर्चा की। बताया कि 15 से 30 अप्रैल तक चलने वाले सर्वेक्षण में एक-एक पात्र परिवार न छूटे, प्रत्येक गांव के अंतिम व्यक्ति तक जाकर सर्वे किया जाए। जो व्यक्ति ग्राम पंचायत में भी नहीं जा पाए उनके घर पर जाकर सर्वे का कार्य करने प्रेरित करें। इस दौरान ग्राम खैरझिटी के मनटोरा, अंकालू मरकाम, कौशल्या सिन्हा, धुरचंद सिन्हा, ग्राम पंचायत जोरातराई गौरी बाई सिन्हा, बुधियारिन सिन्हा, ग्राम पंचायत बोरईडीह तोरण बाई, शिवकुमार, धनेश्वरी, चंद्रकुमार, खैरझिटी सरपंच नेमू वर्मा, पंकज देशलहरे, बैसाखिन सिन्हा, निर्मला बघेल, पूर्णिमा पटेल, अनुसुइया सिन्हा, रिखी जांगड़े, परमानंद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *