अंधड़-बारिश से निर्माणाधीन सड़क पर कीचड़ से परेशानी

धमतरी | कोलियारी होते जोरातराई तक बन रही 32 किमी लंबी सड़क पर घटिया निर्माण कार्य से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 18 अप्रैल को शाम अचानक मौसम बिगड़ा। तेज बारिश और आंधी-तूफान के कारण सड़क पर पेड़ की डाली गई। मिट्टी कीचड़ में बदल गई। जगह-जगह रास्ता बंद हो गया। कलारतराई गांव के पास निर्माणाधीन पुल के डायवर्सन पर हालात बेहद खराब रहे। कीचड़ में लोग फिसलते रहे। दोपहिया और चारपहिया वाहन फंस गए। दर्री गांव के पास पक्की सड़क पर पेड़ गिर गया। दोनों ओर कीचड़ फैल गया। आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। ग्रामीणों ने 6 घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ हटाया। पूरे मार्ग पर यही स्थिति रही। ठेकेदार को कई बार अधिकारियों के जरिए कहा कि सड़क को चलने लायक बनाया जाए, लेकिन ठेकेदार ने लापरवाही बरती। अब ग्रामीणों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। लोगों में आक्रोश है। कभी भी विरोध भड़क सकता है। परेशानी बढ़ती जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *