सोनहत | सोनहत ब्लॉक में शनिवार को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रही। 6 घंटे की कटौती से लोग गर्मी में परेशान हो गए। तापमान पिछले दो दिनों से लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बिजली नहीं होने से हाल और बिगड़ गया। बैंकों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। काम से बैंक पहुंचे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के जेई केशव चंद्रा ने बताया कि मेन लाइन में कार्य के कारण बिजली बाधित रही।


