हिमाचल में मौसम का बदला मिजाज:कांगड़ा में बारिश शुरू; IMD ने जारी किया यलो अलर्ट; तापमान में गिरावट की संभावना

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। कांगड़ा जिले में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के सभी जिलों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन दो दिन बाद फिर से तापमान बढ़ेगा और गर्मी सताएगी। IMD के अनुसार, प्रदेश के अधिकतर ऊंचाई और मध्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। बीते कल विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई और अधिकतर जगहों पर मौसम साफ रहा या बादल छाए रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कल से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। 16 अप्रैल से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आज से कमजोर पड़ पड़ जाएगा। तापमान में आएगी 5 डिग्री तक गिरावट मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा। आज और कल अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री की कमी आएगी। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 36.8 डिग्री और बिलासपुर में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं केलोंग में 13.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद तापमान में फिर उछाल आ जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *