सांप काटने से महिला जख्मी, भर्ती

गढ़वा|कांडी थाना क्षेत्र के परसोंडीह गांव निवासी सुदामा बैठा की पत्नी कौशल्या देवी 35 वर्ष को शुक्रवार को सांप काटने से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि कौशल्या देवी अपने घर में गोबर के गोइठा को ठीक कर रही थी। इसी क्रम में उसे सांप ने उसे काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे शनिवार को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *