राजधानी रांची में रविवार को एयर शो का दूसरा और आखिरी दिन रहा। इस दौरान भारतीय वायुसेना ने अपना शौर्य दिखाया। नामकुम के खोजाटोली स्थित आर्मी ग्राउंड में सूर्यकिरण एयरोबेटिक्स टीम ने एयर शो किया। वायुसेना के पायलटों ने हॉक विमानों से एक घंटे तक आसमान में करतब दिखाए। आसमान में पांच मीटर से भी कम दूरी रखते हुए पायलट ने अलग-अलग कलाकृतियां बनाईं। इससे लोग रोमांचित हो उठे। विमानों के आसमान में तिरंगा बनाते ही वहां मौजूद लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। ग्राउंड में मौजूद लोग एयर शो देखने के लिए लगातार असमान में टकटकी लगाए हुए थे। बच्चे और महिलाएं अपने-अपने हाथ में तिरंगा झंडा लिए हुए थे
बच्चा हो या बुजुर्ग, शो देखने के लिए पहुंचे सभी लोगों में गजब का उत्साह दिखा। ग्राउंड के चारों तरफ भीड़ में मौजूद कई बच्चे और महिलाएं अपने-अपने हाथ में तिरंगा झंडा लिए हुए थे। भारतीय वासुसेना की सूर्य किरण टीम का विमान जैसे ही आसमान में दिखा, हाथ हिलाते हुए सभी ने अभिवादन करना शुरू कर दिया। लोग भारत माता की जय का नारा लगाकर स्वागत किया उड़ान भरने के दौरान करतब का प्रदर्शन करते हुए जब-जब तेज गति से एक दिशा से दूसरे दिशा की ओर जाती, लोग भारत माता की जय का नारा लगाकर उनका स्वागत करते। शो देखने के लिए पहुंचे हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान थी। सभी तालियां बजाते हुए लगातार सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के सदस्यों का हौसला बढ़ा रहे थे। देखिए एयर शो से संबंधित कुछ तस्वीरें…


