लुधियाना में कमरा शिफ्ट करने के लिए कहने पर बुजुर्ग दंपती से उसके पोतों ने जमकर मारपीट की। अपने साथियों को बुलाकर दादा-दादी को जमीन पर पटक कर मारा। घायल अवस्था में दोनों सिविल अस्पताल पहुंचे जहां दोनों की हालत गंभीर है। बुजुर्ग महिला के कंधे पर चोट आई है, जबकि बुजुर्ग व्यक्ति को अंदरूनी चोट लगी है। दलिया सिंह ने कहा कि वह न्यू शिव पुरी गली नंबर-3 में रहते हैं। पोतों ने जान से मारने की कोशिश आज की। दलिया सिंह ने कहा कि वह 85 वर्ष के हैं। उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले पोते को अपना ग्राउंड फ्लोर वाला कमरा रहने के लिए दिया था। क्योंकि उसकी पत्नी गर्भवती थी। कमरा शिफ्ट करने के लिए कहने पर की मारपीट उन्होनें कहा कि आज जब मैं डीएमसी अस्पताल अपना चेकअप करवाने गया, तो डाक्टरों ने मुझे कहा कि सीढ़ियां नहीं चढ़नी। इस कारण मैं अपने नीचे कमरे में बैठ गया। पोते से कहा कि वह कमरा ऊपर शिफ्ट कर ले। इतने में गुस्से में आकर पोते ने अपने भाई समेत अन्य दोस्तों को बुलाकर मारपीट की। पुलिस नहीं करती है कार्रवाई – शांति देवी बुजुर्ग शांति देवी ने कहा कि पोते ने पहले भी मारपीट की है। आज चौथी बार मारपीट की। पुलिस थाना दरेसी में कई बार शिकायत दी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। पोतों ने जमीन पर पटक कर आज मारा है। जिससे अंदरूनी चोट लग गई है। शांति ने कहा कि पोतों ने यहां तक कह दिया कि तकिये के साथ तुम्हें दबा कर मार देंगे। शांति देवी ने कहा कि मेरे बेटा का एक्सीडेंट हुआ है। वह ऊपर कमरे में ही बैठा रहता है। जिसका फायदा उठाकर उससे पोते मारपीट करते हैं। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा से मांग है बुजुर्गों की रक्षा करें और इंसाफ दिलवाए।


