छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा से शिक्षक ने रेप किया। इसके बाद स्टूडेंट के रिश्तेदार के परिचित ने भी दुष्कर्म किया। छात्रा जब गर्भवती हुई तो मामले का खुलासा हुआ। छात्रा 9वीं क्लास पास करके 10वीं में गई है। पीड़िता के बयान और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मरवाही और पेंड्रा थाने में दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई है। बहला-फुसला कर ले गया शिक्षक जानकारी के मुताबिक 16 साल की छात्रा जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ती है। उसी परिसर में हिंदी मीडियम स्कूल भी है। आरोपी टीचर हिंदी मीडियम स्कूल में पढ़ाता है। बरैंहाटोला के रहने वाला शिक्षक युगल किशोर दिनकर (35) ने छात्रा से जान-पहचान बढ़ाई। छात्रा से लगातार रेप करता रहा आरोपी कुछ दिनों बाद वह छात्रा को बहला-फुसला कर अपने साथ बाहर ले गया। उसने छात्रा से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह छात्रा से लगातार रेप करता रहा। अलग-अलग जगह ले जाकर उसने छात्रा से कई बार संबंध बनाए। रिश्तेदार के परिचित ने भी किया रेप इसी दौरान छात्रा की मुलाकात उसके रिश्तेदार के परिचित त्रिलोक आर्मो (30) से हुई। त्रिलोक ने भी स्टूडेंट को दोस्ती का झांसा दिया और उससे दुष्कर्म किया। तबीयत बिगड़ी तो हुआ खुलासा कुछ दिन पहले छात्रा की तबीयत खराब हुई। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां पता चला कि छात्रा गर्भवती है। नाबालिग ने सारी बात अपने परिजनों को बताई। आरोपी टीचर मरवाही थाना क्षेत्र का रहने वाला है और युवक पेंड्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। छात्रा के परिजन शनिवार को थाने पहुंचे और दोनों थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना की जानकारी लगते ही लोगों में गुस्सा है। लोग सोशल मीडिया पर सरकारी स्कूल के शिक्षक के गुरू शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने की निंदा कर रहे हैं। ……………….. ये खबर भी पढ़ें… रायपुर में 9वीं की छात्रा से सीनियर ने किया रेप: स्कूल कैंपस में वारदात; पिता बोले-लड़का पुलिस वाले का बेटा, टीचर ने नहीं लिया एक्शन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निजी स्कूल में 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ 11वीं कक्षा के छात्र ने ही दुष्कर्म किया। पिता का आरोप है कि, लड़के के पिता पुलिस में हैं, जिसके कारण केस कमजोर किया गया। पढ़ें पूरी खबर


