‘मोदी-नीतीश की जोड़ी बिहार के विकास नहीं कुर्सी के लिए’:बक्सर में खड़गे बोले- राहुल-प्रियंका गांधी को डराने की कोशिश हो रही; हम डरने वाले नहीं

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज यानी रविवार को एक दिन दौरे पर बिहार के बक्सर पहुंचे हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘मोदी समझते हैं कि बिहार वालों को ज्ञान की कमी है। आप अपना ज्ञान गुजरात में दो, बिहार के लोग ज्ञान को समझते हैं। वसूलो पर चलते हैं। जबकि सारे ज्ञानी लोग बिहार की भूमि से आते हैं।’ ‘मोदी-नीतीश की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए हैं। बिहार के विकास के लिए नहीं है। एक बार हमारी गोद में आते हैं, फिर लगा कि बीजेपी आनेवाली है तो नीतीश इधर से उधर चले जाते हैं। ये देश के लिए सही नहीं है।’ PM मोदी जबरन झगड़ा कराते हैं ‘मोदी जी ने जबरन वक्फ कानून बनाया। जहां सालों से झगड़ा नहीं था, अब वहां झगड़ा करना चाहते हैं।’ ‘RSS-BJP गरीबों, पिछड़ों, महिलाओं के दोस्त हो नहीं सकते। मनु स्मृति में लिखा है कि महिलाओं को शिक्षित नहीं करना चाहिए। पवित्र काम में शामिल नहीं करना चाहिए, जबकि बाबा साहेब ने इन्हें सम्मान दिया।’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि-‘ मैं भाग्यशाली हूं कि गंगा तट पर बसे इस क्षेत्र में आया हूं। बिहार की धरती पर महात्मा बुद्ध ने तपस्या कर ज्ञान पाया। आज सारी दुनिया चाहती है कि बुद्ध ने जो शांति का संदेश दिया वो चाहिए। युद्ध नहीं चाहिए।’पहले के कार्यक्रम के अनुसार खड़गे पटना में एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे लेकिन, किसी कारण इसमें बदलाव कर दिया गया है। राहुल-प्रियंका को डराने की कोशिश हो रही है नेशनल हेराल्ड समेत 3 पेपर पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारतीयों की आवाज अंग्रेजों तक पहुंचाने के लिए निकाला। उसके आज के चेयरमैन पर केस किया गया है। उस कंपनी की प्रॉपर्टी कोई बेच नहीं सकती है। क्या सोनिया, राहुल या प्रियंका गांधी उसे बेचेंगे। लेकिन आप केस कर रहे हो। उसका पैसा कोई हड़प नहीं सकता, लेकिन मोदी-शाह सोनिया गांधी को डराकर राहुल और प्रियंका जी को डराने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग किसी से डरने वाले नहीं हैं। तुम्हारा तो एक कुत्ता भी नहीं मरा बक्सर में खड़गे ने कहा कि ‘राजीव गांधी देश के लिए कुर्बान हो गए। उनके शरीर के टुकड़ों को चुनना पड़ा था। तुम्हारा तो एक कुत्ता भी देश के नहीं मरा। नीतीश जी आप उनलोगों से मिल गए, जिन्होंने गांधी को मारा।’ ‘राहुल सत्ता के लालची होते तो कश्मीर से कन्याकुमारी तक पैदल नहीं चलते। देश को दिशा दिखाने वाले लोग हमारे पास हैं। नेहरू जी ने अपना घर देश के लिए दान दिया। क्या राहुल-प्रियंका उस संपत्ति के लिए लड़ रहे हैं। किसी ने पिता को खोया, दादी को, नाना को खोया। उनके खिलाफ आज आरएसएस और बीजेपी बहुत बातें करती हैं। इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।’ मोदी जी हमें दुश्मन की तरह देखते हैं खड़गे ने कहा कि मोदी जी हमें दुश्मन की तरह देखते हैं। इसलिए राहुल-सोनिया जी, वाड्रा पर केस किया। नेशनल हेराल्ड केस के जरिए कांग्रेस को खत्म करने की साजिश बीजेपी ने रची है। वो सोचते हैं नेशनल हेराल्ड केस में परेशान करेंगे तो वो चुप बैठेंगे और पार्टी का मनोबल टूटेगा।’ ‘ये लोग ईडी, और दूसरी जांच एजेंसी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कांग्रेस रुकने और झुकने वाली नहीं है।’ ‘पीएम मोदी ने वादा किया था कि 2 करोड़ नौकरियां हर साल देंगे। 11 साल हो लेकिन 22 करोड़ नौकरियां कहां है। नीतीश कुमार से जनता को पूछना चाहिए कि आप और आपके दोस्त नौकरी देने वाले थे। वो नौकरी कहां है। बिहार के युवा नौकरी के लिए बाहर जाते हैं।’ खड़गे ने गिनाए पीएम मोदी के 11 झूठ खड़गे ने जनसभा में PM मोदी के पुराने भाषण को सुनाया। जिसमें वो सवा लाख करोड़ के विशेष पैकेज की घोषणा बिहार के लिए करना चाहता हूं। लेकिन क्या आपको एक लाख 25 हजार करोड़ का पैकेज मिला। मैं पूछता हूं, क्या ये पैसे मोदी-नीतीश ने बांट लिए।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा- ‘क्या ये अच्छे दिन हैं। आपलोगों ने उन्हें सिर पर चढ़ाया। झूठों के सरदार को नजदीक आने मत दो। उन्होंने कहा था कि मां गंगा ने बुलाया है। मैं गंगा को शुद्ध करूंगा लेकिन नो खुद गंगा में डुबकी नहीं लगाते हैं।’ मोदी सरकार के 11 झूठ ‘BJP संविधान पर हमला कर रही है’ मौके पर बक्सर से राजद के सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि ‘बापू के नेतृत्व में जब आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी। बिहार उनकी कर्मभूमि रही। उन्होंने कहा था कि हम लोकतंत्र की स्थापना करेंगे।’ ‘उन्होंने कमजोर वर्ग, गरीबों के विकास की बात कही थी। उनके आदर्श पर कांग्रेस और हमारी पार्टी चल रही है। लेकिन जो नाथूराम के सिद्धांतों पर चलते हैं, वो सत्ता में है और लगातार संविधान पर हमला कर रहे हैं। इस बार बिहार में दो-तिहाई बहुमत के साथ इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।’ जनता बदलाव चाहती है- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष के दौरे को लेकर पटना में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि ‘हमारे नेता आज आ रहे हैं। जनहित के मुद्दे को लेकर आज हमारा कार्यक्रम है। जनता बदलाव के मूड में है और वह अपना विकल्प ढूंढ रही है। उन्हें वह विकल्प इंडिया गठबंधन में दिख रहा है।’ ‘दौरे से बिहार की राजनीति में कोई फर्क नहीं पड़ेगा, सब सेट है’, बीजेपी के इस बयान को लेकर उन्होंने कहा कि- ‘बीजेपी में वाकई सब सेट रहता है। ईडी, आईटी सेट है। वोट के लिए ईवीएम सेट है, लेकिन इनके कहने से कुछ नहीं होता है। जनता मालिक है।’ 7 अप्रैल को आए थे राहुल गांधी इससे पहले 7 अप्रैल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार आए थे। वो बेगूसराय में कन्हैया कुमार की पदयात्रा में शामिल हुए थे। बाद में पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भी शिरकत की थी। वहीं 11 अप्रैल को राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पटना पहुंचे थे। उन्होंने भी कन्हैया कुमार की पलायन रोको-नौकरी दो यात्रा में शिरकत की थी। —————————————- इसे भी पढ़िए…. राहुल बोले- ट्रंप की वजह से शेयर बाजार में गिरावट:पटना में कहा- देश में गरीब, आदिवासी सेकंड सिटीजन; मोदी जी माय एक्सपेरिमेंट विथ लाइज लिखेंगे 7 अप्रैल को बिहार दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार और RSS पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘महात्मा गांधी ने माय एक्सपेरिमेंटस् विथ ट्रुथ लिखा था। मोदी जी शायद माय एक्सपेरिमेंटस् विथ लाइज लिखेंगे।’ शेयर बाजार में भारी गिरावट पर राहुल ने कहा, ‘अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रम्प ने शेयर बाजार की धज्जियां उड़ी दी है। आज मार्केट धराशाई हो गया है।’ पूरी खबर पढ़ें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *