मौसम का हाल:रायपुर में शुरू हुई तेज गर्मी पारा 42 डिग्री के करीब पहुंचा

राजधानी में तेज गर्मी शुरू हो गई है। दोपहर में तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया है। रात का तापमान भी 27 डिग्री के आसपास है। इस वजह से दिन और रात दोनों ही समय तेज गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना है। प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बारिश की स्थिति बनी हुई है। बस्तर संभाग में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ रही है और तेज हवा भी चल रही है। उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में स्थिति अपेक्षाकृत अगल है। यहां तापमान बढ़ने लगा है। इससे गर्मी बढ़ गई है। शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा है। रात में भी पारा 26.9 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो नार्मल से 1.9 डिग्री ज्यादा है। सुबह हवा में नमी 60 फीसदी के आसपास थी। शाम को यह घटकर 31 प्रतिशत पहुंच गई। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। रायपुर में दिन में मौसम साफ रहेगा। शाम-रात में हल्के बादल छाने की संभावना है। दिन का तापमान 42 और रात में पारा 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *