मोगा में हथियार सहित 4 आरोपी गिरफ्तार:3 देसी पिस्तौल, 4 मैगजीन और 7 कारतूस बरामद; बस अड्डे पर लेकर घूम रहे थे

मोगा पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी अजय गांधी के निर्देश पर सीआईए स्टाफ ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बस अड्डा वरे के पास कुछ संदिग्ध लोग खड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को धर दबोचा। आरोपियों की पहचान सुखपाल सिंह, हरप्रीत सिंह (दोनों जिला संगरूर), सम्पूर्ण कल्याण (कोट इस्से खां) और दलजीत सिंह (मोगा) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से तीन देसी पिस्तौल (32 बोर), चार मैगजीन और सात जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी सुखपाल सिंह पर पहले से ही पांच अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोट इस्से खां थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी गांधी ने बताया कि पुलिस असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रख रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *