पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में स्थित शहर थाना परिसर में रविवार को अचानक आग लग गई। दोपहर पौने चार बजे लगी इस आग में थाना परिसर में जब्त कर रखी गई 44 गाड़ियां जल गईं। ये सभी वाहन विभिन्न मामलों में जब्त किए गए थे थाना के मंदिर से सटे इलाके में लगी आग में एक बस, कई टेंपो और बाइक पूरी तरह जल गईं। ये सभी वाहन विभिन्न मामलों में जब्त किए गए थे। कई वाहन पिछले कुछ वर्षों से यहीं कबाड़ में तब्दील हो चुके थे। टंकी में मौजूद तेल ने आग को और भड़का दिया आग से उठता काला धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। गाड़ियों की रबर सीट, टायर, मोबिल ऑयल और कुछ वाहनों की टंकी में मौजूद तेल ने आग को और भड़का दिया। थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया। बड़ी संख्या में वाहन जलने से बच गए फायर ब्रिगेड की दो दमकलों और पुलिस की टीम ने मिलकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिसकर्मियों की तत्परता से बड़ी संख्या में वाहन जलने से बच गए। अगर समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो लगभग सौ बाइक और कई बड़ी गाड़ियां जल सकती थीं। आग लगने की सूचना शहर में तेजी से फैली और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आग किस कारण से लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।


