कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का मंडियों में औचक निरीक्षण:24 घंटे में नीलामी व 48 घंटे में भुगतान के सख्त निर्देश

पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र अजनाला की अनाज मंडियों का औचक दौरा किया और किसानों की फसल खरीद व्यवस्था का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने गेहूं के कट्टों की नमी की जांच की और मंडियों में मौजूद व्यवस्थाओं की समीक्षा की। धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और मंडियों में किसी भी किसान, मजदूर या आढ़ती को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। खरीद, भुगतान और उठान के लिए तय की समयसीमा कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि: धालीवाल ने कहा कि इन दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा, ताकि मंडियों में फसल की आवक और निकासी सुचारु रूप से हो सके। किसानों को दी बंपर फसल की बधाई मंत्री धालीवाल ने इस वर्ष की बंपर फसल के लिए किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब तक मंडियों में जो गेहूं पहुंचा है, वह अच्छी गुणवत्ता का है और मौसम भी अनुकूल बना हुआ है। उन्होंने अजनाला, चमियारी, आवान और सुधार की मंडियों का दौरा किया और सफाई व्यवस्था, किसानों व मजदूरों की सुविधाओं का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अजनाला की मंडी, जिसे उन्होंने स्वयं अपने प्रयासों से विकसित किया है, न केवल फसल खरीद के समय काम आती है, बल्कि शेष महीनों में यह स्थान स्थानीय निवासियों के लिए सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र बन जाती है। मौके पर कई अधिकारी और गणमान्य लोग रहे मौजूद इस निरीक्षण दौरे में मंत्री धालीवाल के साथ कई अधिकारी व नेता मौजूद रहे जिनमें खुशपाल सिंह धालीवाल, जिला मंडी अधिकारी अमनदीप सिंह, ओएसडी गर्जंट सिंह सोही, मार्केट कमेटी चेयरमैन बलदेव सिंह बब्बू चेतनपुरा, सचिव नवदीप कौर, आढ़ती यूनियन प्रधान सतबीर सिंह संधू, नगर पंचायत प्रधान जसपाल सिंह ढिल्लो, आप शहरी अजनाला के प्रधान अमित औल, मंडी सुपरवाइजर काबल सिंह संधू, अकाउंटेंट संदीप सिंह रियार, ब्लॉक प्रधान हरमनजीत सिंह नंगल, सरपंच इकबाल सिंह रियार, तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *