लुधियाना|भारतीय विद्या मंदिर, ऊधम सिंह नगर में 19 अप्रैल को अटल सामुदायिक दिवस मनाया गया। इस मौके पर अटल टिंकरिंग लैब के तहत विज्ञान और प्रौद्योगिकी आधारित गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें बीवीएम सहित अन्य स्कूलों के 40 छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र सिंह रावत और राकेश ने की जबकि मंच संचालन दीपिका सहदेव ने किया। छात्रों ने विज्ञान पर आधारित इनोवेटिव मॉडल्स प्रस्तुत किए, जिससे उनमें वैज्ञानिक सोच और नवाचार के प्रति रुचि बढ़ी। विद्यालय प्रबंधन समिति के संयुक्त सचिव सीए राजीव पुरी ने विशेष उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्रिंसिपल सीमा गुप्ता ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के मानसिक विकास और भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।


