गुरु तेग बहादुर साहिब के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब में शाम का विशेष दीवान सजाया गया। दीवान की शुरुआत रहिरास साहिब के पाठ से हुई। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब के रागी जत्थे भाई लवप्रीत सिंह ने सो सतगुर प्यारा मेरे नाल है शबद का कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके उपरांत भाई जगतार सिंह, हजूरी रागी श्री दरबार साहिब ने रसभीने कीर्तन और गुरमत विचारों से संगत को जोड़ा। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार सरदार अरविंदर सिंह ने आई हुई संगत का धन्यवाद किया। उन्होंने आने वाले समागमों की जानकारी भी दी। 20 अप्रैल को गुरु अर्जुन देव जी के प्रकाश पर्व और भाई धन्ना जी के जन्म दिवस पर भाई ओंकार सिंह, हजूरी रागी श्री दरबार साहिब कीर्तन करेंगे। 28 अप्रैल को गुरु अंगद देव जी के प्रकाश पर्व पर भाई दविंदर सिंह, हजूरी रागी श्री दरबार साहिब कीर्तन की हाजिरी भरेंगे। दीवान की समाप्ति पर गुरु का लंगर अटूट रूप से वितरित किया गया। समागम में सरदार निर्भय सिंह, महिंदर सिंह, राम सिंह, गुरचरण सिंह सिद्धू, सुखविंदर सिंह, नरिंदर सिंह, अवनिंदर सिंह मान, पृथ्वीपाल सिंह गंभीर, नरिंदर सिंह काला, जतिंदर सिंह सेवक और जीवनजोत सिंह ने विशेष रूप से हाजिरी भरी।


