छत्तीसगढ़ शासन ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक शांडिल्य को राजनांदगांव रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है। शांडिल्य अभी तक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में कानून व्यवस्था विशेष शाखा के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। वहीं राजनांदगांव रेंज के वर्तमान आईजी दीपक झा को सरगुजा रेंज का नया आईजी बनाया गया है। शराब बॉटलिंग पर की थी छापेमारी दीपक झा ने अपने कार्यकाल में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके नेतृत्व में डोगरगढ़ के करवारी रोड स्थित फार्म हाउस में अवैध शराब बॉटलिंग और पैकेजिंग यूनिट पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शांडिल्य को राजनांदगांव रेंज की जिम्मेदारी अब अभिषेक शांडिल्य के कंधों पर राजनांदगांव रेंज की जिम्मेदारी होगी। उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में जिलों में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और पुलिस तथा आम नागरिकों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना शामिल है।


