भिवानी में लकड़ी से भरे 6 ट्रक पकड़े:तस्करी के लिए राजस्थान से ला रहे थे, 2 लाख का जुर्माना

भिवानी जिले के लोहारू में वन विभाग की टीम ने राजस्थान से हरियाणा में हरी लकड़ी की तस्करी को लेकर कार्रवाई की है। टीम ने छह पिकअप वाहनों को पकड़ा, जिनमें से चार में हरे पेड़ों की लकड़ी भरी हुई थी। विभाग ने इन पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। लोहारू वन विभाग के अधिकारी ओमप्रकाश पिलानिया के अनुसार, क्षेत्र में लकड़ी की अवैध तस्करी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। विभाग की विशेष टीम ने गश्त के दौरान इन वाहनों को पकड़ा। लकड़ी माफिया लिंक मार्गों और कच्चे रास्तों का इस्तेमाल कर रहे थे। माफिया को नाके की जानकारी पहले ही मिल जाती थी और वे रास्ता बदलकर लकड़ी को मंजिल तक पहुंचा देते थे। अधिकतर वाहनों पर नंबर प्लेट भी नहीं जांच में पता चला कि अधिकतर वाहनों पर आगे-पीछे नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। पिलानिया ने बताया कि आने वाले समय में वन विभाग की टीमों को और सक्रिय किया जाएगा। पुलिस की मदद से कार्रवाई को और मजबूत बनाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *