मुख्य सचिव ने की बल्लेबाजी, IAS ने की कमेंटरी:जयपुरिया स्टेडियम में हुआ सिविल सर्विस कप, IPS की टीम रही विजेता

सिविल सेवा दिवस के मौके पर जयपुरिया स्टेडियम में सिविल सर्विस कप 2025 का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने बैटिंग की, वहीं आईएएस अधिकारी नीरज के पवन ने मैच के दौरान कमेंटरी की। इस दौरान रस्साकशी, चेस, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, बैडमिंटन सहित अन्य प्रतियोगिताएं भी हुई। दरअसल, राज्य की प्रमुख सिविल सेवाओं के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। यह मुकाबला राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की संयुक्त टीम और राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) एवं भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की संयुक्त टीम के बीच हुआ। दोनों टीमों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला
मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। आईएएस और आरएएस की संयुक्त टीम माही ने पहले बल्लेबाजी करते 172 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आईपीएस और आरपीएस की टीम चंबल ने छह विकेट खोकर 18.6 ओवर में लक्ष्य को हासिल किया। मैन आफ द मैच हिमांशु जांगिड़ ने 61 रन बनाए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सिविल सेवकों के बीच आपसी तालमेल को मजबूत करना और कार्यस्थल से बाहर भी आपसी संवाद को प्रोत्साहित करना रखा गया था। मुख्य अतिथि मुख्य सचिव सुधांश पंत ने मैच के अंत में विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की और सभी खिलाड़ियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिए। यह रहे विजेता
रस्साकशी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में आईएएस एवं आरएएस संयुक्त टीम ने आईपीएस एवं आरपीएस संयुक्त टीम पर विजय प्राप्त की। रस्साकशी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में नीतू राजेश्वर(आरएएस) प्रथम स्थान, अनुराधा गोगिया (आरएएस) द्वितीय स्थान, सीमा मीना (आरएएस) तृतीय स्थान पर रही। शतरंज में पुरुष वर्ग में हेमंत कलाल (आईपीएस )प्रथम स्थान, दिनेश कुमार जांगिड़ (आरएएस) द्वितीय स्थान, नकाटे शिवप्रसाद मदान(आईएएस) तृतीय स्थान पर रहे। शतरंज में महिला वर्ग में अनुराधा गोगिया (आरएएस) प्रथम स्थान पर रही। कार्यक्रम के मुख्य आयोजनकर्ता नीरज के. पवन, शासन सचिव युवा मामले एवं खेल विभाग एवं मालती चौहान, वरिष्ठ खेल अधिकारी, कार्मिक विभाग रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *