जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध की पहल पर मानव एकता दिवस पर सभी मदरसा स्कूलों में चार प्रकार की गतिविधियों का आयोजन हुआ। सबसे पहले विभिन्न कार्यों यथा खान-पान, पहनावा , प्रार्थना आदि के विभिन्न तरीक़े लिखवाएं गए। इसके बाद राष्ट्रगान के माध्यम से भारतीय एकता का महत्व बताया गया। साथ ही विविधता में एकता को प्रदर्शित करने वाले चित्रकला प्रतियोगिता हुई। खा गया। अंत में विविधता में एकता के महत्व को बताने के लिए मानव श्रृंखला बनाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण विशेषता विविधता में एकता के बारे बताया गया। कार्यक्रम में सभी स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। छात्रों ने विविधता में एकता एवं भाईचारे की भावना के महत्व को जाना।


