अलवर के MBBS स्टूडेंट की जयपुर में हार्टअटैक से मौत:पेट में गैस होने पर दवा लेकर हॉस्टल में कर रहा था रेस्ट, सीने में उठा दर्द

जयपुर में MBBS कर रहे अलवर के 20 साल के स्टूडेंट की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शनिवार दोपहर गैस की दिक्कत होने पर उसने दवाई ली। वह हॉस्टल के रूम में रेस्ट कर रहा था, इस दौरान उसके सीने में दर्द होने लगा। तबीयत बिगड़ने पर दोस्तों ने CPR दिया और उसे हॉस्पिटल लेकर गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला जयपुर के निम्स मेडिकल कॉलेज का है। अलवर शहर के मेंहदी बाग क्षेत्र निवासी जलद शर्मा निम्स मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फाइनल ईयर का स्टूडेंट्स था। अलवर में उसके घर पर रिनोवेशन का काम चल रहा था। वह 20 अप्रैल को घर आने वाला था, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हाे गई। करीब 20 दिन पहले कजाकिस्तान में MBBS कर रहे अलवर के उत्कर्ष शर्मा (21) की मौत भी हार्ट अटैक से हो गई थी। जिम में एक्सरसाइज करने के बाद उसको हार्टअटैक आया था। क्लास में हुई थी गैस की समस्या, फिर सीने में दर्द उठा
जानकारी के अनुसार, शनिवार को जलद सुबह क्लास में था, तब उसे पेट में गैस होने की समस्या महसूस हुई। वह क्लास से आया और हॉस्पिटल ड्यूटी के लिए चला गया था। लेकिन, तकलीफ ज्यादा होने पर हॉस्टल में रूम पर आ गया। वहां उसने दवा ली। इसके बाद उसके सीने में दर्द होने लगा। उसके साथियों ने उसे हॉस्पिटल चलने की सलाह दी। लेकिन, उसने थोड़ी देर रेस्ट करने की बात कहकर टाल दिया। इसके बाद उसकी पल्स रेट काफी कम हो गई। साथी उसे सीपीआर देते हुए हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। हॉस्पिटल में उसे बचाने के प्रयास किए, लेकिन उसकी मौत हो गई। जलद के साथ पढ़ने वाले स्टूडेंट्स ने बताया कि उसे गैस की समस्या थी, इसके लिए वह दवाएं भी लेता था। जलद की पसंद से हो रहा था घर का इंटीरियर
जलद के पिता मनोज शर्मा सफदरगंज, दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर हैं। मां टीचर है। जलद इकलौता बेटा था। परिजन शनिवार रात शव लेकर अलवर पहुंचे। रविवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया। जलद के घर पर रिनोवेशन का काम कर रहे ठेकेदार सतीश जांगिड़ ने बताया- जलद से मेरी बात होती रही थी। 4 महीने से उनके घर के रिनोवेशन का काम कर रहा हूं। इंटीरियर का पूरा काम जलद की सलाह पर हो रहा था। दो दिन पहले ही जलद से मोबाइल फोन पर बात हुई थी। तब उसने कहा था कि मैं रविवार को अलवर आऊंगा। तब कुछ काम को लेकर बात करेंगे। ………………….. MBBS स्टूडेंट की हार्ट अटैक से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अलवर के MBBS स्टूडेंट को कजाकिस्तान में हार्टअटैक, मौत:जिम से लौटकर तबीयत बिगड़ी, डॉक्टर पिता बोले- दोस्तों ने कहा था सीरियस है, आ जाइए कजाकिस्तान में MBBS कर रहे अलवर के उत्कर्ष शर्मा (21) की मौत हो गई। जिम में एक्सरसाइज करने के बाद उनको हार्टअटैक आया था। इसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना से करीब तीन घंटे पहले ही उत्कर्ष ने घर पर बात की थी। पिता सहित तीन लोग कजाकिस्तान के लिए रवाना हो गए हैं। गुरुवार दोपहर एक बजे तक वो लोग अलवर आएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *