जयपुर में मशहूर डीजे एलन वॉकर का शो हुआ:बोले- जीवन भर के लिए यादें बन गईं; कॉन्सर्ट में लोगों के मोबाइल हुए चोरी

मशहूर इंटरनेशनल डीजे और म्यूजिक प्रोड्यूसर एलन वॉकर ने जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में परफॉर्म किया। जो स्टेज पर अपने अंदाज में ब्लैक मास्क और हुडी पहने नजर आए। गानों की बीट्स जब स्टेज से गूंजीं तो युवा थिरकते नजर आए। एलन को सुनने के लिए मुंबई, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और गुजरात से भी लोग पहुंचे है। ब्रिटिश-नॉर्वेजियन म्यूजिक आर्टिस्ट एलन वॉकर अपने EDM और डांस ट्रैक्स के लिए दुनिया में जाने जाते हैं। वहीं, दूसरी तरफ शो में पहुंचे कई लोगों मोबाइल चोरी हो गए। जयपुर में शो के दौरान एलन ने कहा- जयपुर में बड़ा अच्छा लग रहा है। पूरी दुनिया में शो किया है, जयपुर के बिना यह टूर अधूरा था। जयपुर बहुत खूबसूरत शहर है। यहां आना हमारे लिए भी खास है। इंडिया में हमने अलग अलग जगह शो किया है। यहां से जीवन भर के लिए यादें बन गई हैं। मास्क में परफॉर्म करने की खास वजह दरअसल, एलन वॉकर अपने सिग्नेचर मास्क और हुडी लुक के लिए भी पहचाने जाते हैं। वह हर परफॉर्मेंस में मास्क पहनकर स्टेज पर आते हैं, जिससे उनकी पहचान एक रहस्यमयी और सिंबोलिक ब्रांडिंग बन गई है। वॉकर का मानना है कि उनकी पहचान सिर्फ चेहरा नहीं, बल्कि उनका संगीत है। वह चाहते हैं कि लोग उन्हें उनके म्यूजिक से याद रखें, ना कि सिर्फ चेहरे से। एलन वॉकर का 2015 का गाना ‘Faded’ सुपरहिट हुआ था, जिससे उन्हें दुनियाभर में पहचान मिली। यह गाना बिलियन+ स्ट्रीम्स पार कर चुका है। उनकी पहचान ब्लैक हुडी और फेस मास्क के साथ होती है। जो उनके यूनीक स्टाइल का हिस्सा है। वह EDM, प्रोग्रेसिव हाउस, बिग रूम हाउस और फ्यूचर बास जैसी म्यूजिक शैलियों में माहिर हैं। भारत में दौरे पर हैं वॉकर एलन वॉकर इस समय अपने इंडिया टूर पर हैं। ‘वॉकर वर्ल्ड इंडिया टूर 2025’ के तहत अप्रैल में वे गुवाहाटी, भुवनेश्वर, हैदराबाद में पहली बार लाइव परफॉर्म कर चुके हैं। एलन वॉकर का यह टूर इंडिया में 17 अप्रैल को गुवाहाटी से शुरू हुआ, इसके बाद 18 अप्रैल को हैदराबाद, 19 अप्रैल को भुवनेश्वर में लाइव हुआ। एलन वॉकर एक प्रसिद्ध नॉर्वेजियन डीजे और संगीत निर्माता हैं। उनका संगीत मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (ईडीएम) और प्रोग्रेसिव हाउस शैली में आता है। एलन वॉकर ने जयपुर में “फेडेड, “अलोन”, “सिंग मी टू स्लीप”, “रूटीन”, “प्ले” जैसे गानों का म्यूजिक प्ले किया। एलन वॉकर का संगीत अक्सर उनके विशिष्ट मास्क और अज्ञात चेहरे के साथ जुड़ा होता है, जो उनकी पहचान को रहस्यमय बनाता है। उनके गाने अक्सर भावनात्मक और एनर्जेटिक होते हैं।
एलन वॉकर ने अपने करियर में कई पुरस्कार जीते हैं और उनके गाने दुनिया भर में लोकप्रिय हैं। वह अपने संगीत के माध्यम से लोगों को जोड़ने और प्रेरित करने का प्रयास करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *