प्रतापगढ़ में खड़ी स्विफ्ट कार में लगी आग:कृषि उपकरण और अनाज जला, ग्रामीणों ने समय रहते बुझाई आग

प्रतापगढ़ के खेरोट गांव में रविवार की देर शाम एक अजीब घटना सामने आई। विष्णु कुमावत के घर में खड़ी स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। उन्होंने पानी और अन्य उपलब्ध संसाधनों से आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलने पर प्रतापगढ़ थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। मगर तब तक ग्रामीणों ने आग पर नियंत्रण पा लिया था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में किसी की जान को कोई खतरा नहीं हुआ। मगर कार को आंशिक नुकसान पहुंचा है। कार के पास रखा अनाज और कृषि उपकरण भी आग की चपेट में आ गए। पुलिस आग लगने के सटीक कारणों का पता लगा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *