दिल्ली में 64 वीं चौदह वर्षीय नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज राजसमंद के आमेट कस्बे से खिलाड़ी रवाना हुए। गिरिराज डाकोत व टीम मेनेजर नरेंद्र सिंह, जोधपुर व टीम कोच भरत सिंह, पाली के शारीरिक शिक्षक सुरेन्द्र कुमार चरनाल, देवड़ो का गुड्डा के अरविंद विश्नोई सभी खिलाड़ियों के साथ रवाना हुए। सभी खिलाड़ी 22 अप्रैल से 27 अप्रैल तक होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खिलाड़िय़ों का चयन गत वर्ष सितम्बर 2024 में आमेट की एक्सीलेंट एकेडमी माध्यमिक स्कूल में आयोजित 68 वीं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मैरिड के आधार किया गया। राजस्थान के इन खिलाड़ियों का हुआ चयन यश कुमार बाबा सुग्रीब वी. पी. सी. सेकेंडरी स्कूल अग्रसेन नगर, पार्थ गिरनार वर्धमान इंटरनेशनल स्कूल जयपुर, छत्रपाल सिंह सेन्ट पाल स्कूल शिवगंज सिरोही, जयंत धान्धी राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बूढीबावल, अनिराज चौधरी राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बंशी भरतपुर, वंश सुरा, लाल बहादुर शास्त्री आर्दश स्कूल भादरा हनुमानगढ़, उत्कर्ष शर्मा, जसवंत विद्या भवन संस्थान सीनियर सेकेण्डरी स्कूल भरतपुर, जाग्रत देरवड राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल मिठडी डीडवाना कुचामन सिटी, आयुष सुरा, लालबहादुर शास्त्री आर्दश स्कूल भादरा हनुमानगढ़, विष्णु सिंह चौहान, महर्षि दयानंद सरस्वती सीनियर सेकेण्डरी स्कूल कोलीला कोटपूतली, साहिल चौधरी, ज्ञान विहार को एजुकेशन स्कूल जयपुर का चयन राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ था।


