सिरोही में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ जोगेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का विवरण साझा किया। राजपुरोहित ने बताया कि वक्फ बोर्ड के पास कुल 9.4 लाख एकड़ जमीन है। इसमें से 8.7 लाख एकड़ निजी संपत्ति है। बोर्ड की वार्षिक आय 1.2 लाख करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि यह धन मुस्लिम समाज की बहनों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के विकास में लगना चाहिए। प्रवक्ता ने वक्फ कमेटी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कमेटी को दान में मिली जमीन पर मस्जिद, मदरसा, अस्पताल और विश्वविद्यालय बनाने चाहिए थे। लेकिन इसके बजाय बड़े मॉल और होटल बनाकर लीज पर दे दिए गए। कार्यक्रम में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंड़ारी और विधायक समाराम गरासिया समेत कई नेता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी का संदेश भी साझा किया गया कि मुस्लिम समाज को आगे बढ़ना है और छोटे व्यवसाय से बड़े व्यवसायी बनना है।


