कियाना ने विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता

उदयपुर| शहर की 9 वर्षीय शतरंज प्रतिभा कियाना परिहार ने ग्रीस में आयोजित विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया है। कियाना का टूर्नामेंट में प्रदर्शन वास्तव में उल्लेखनीय था, जहां पर दुनिया के सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ 11 में से 9 अंक हासिल किए। कियाना ने पोलैंड प्रज्वोल्स्का एलिसिया, बेलारूस की झित्केविच वेलेरिया, रोमानिया की बडेस्कु एलिजा-योआना, वियतनाम की एएफएम ट्रान होआंग बाओ एन आदि को पराजित कर एवं दूसरे नंबर के प्रतियोगी से टाई ब्रेक कर कांस्य पदक जीता। इससे पहले भी उदयपुर की नन्हीं शातिर एशियन यूथ शतरंज चैंपियन 2023 में भी चैंपियन बन चुकी है। कियाना जॉर्जिया में होने वाली फिडे वर्ल्ड कप, थाईलैंड में होने वाली एशियन यूथ चेस चैंपियनशिप, विश्व कैडेट शतरंज चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी । अपनी सफलता पर कियाना ने बताया कि विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतना मेरे लिए गर्व का क्षण है। मैं वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मानित महसूस करती हूं। यह उपलब्धि न केवल मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारतीय युवाओं की प्रतिभा और क्षमता का भी प्रमाण है। मेरा अगला लक्ष्य विश्व चैंपियन बनना है, और मैं इसके लिए कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं। कोच हेमल ठंकी को पूर्ण विश्वास है कि कियाना आगे भी नये कीर्तिमान रचेगी। +

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *