रांची| झारखंड मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश सोरेन ने झारखंड सरकार द्वारा एसबीआई में सैलरी खाताधारी सरकारी कर्मचारियों को एक करोड़ रुपए की दुर्घटना बीमा देने के फैसले को स्वागत किया है। साथ ही मांग की है कि राज्य मनरेगा, बाल संरक्षण सहित सभी संविदा कर्मचारियों को इस लाभ से जोड़ा जाए। सोरेन ने कहा कि झारखंड के संविदा कर्मचारियों के कारण ही सरकार की सभी योजनाएं नदी, पहाड़, जंगल तक पहुंचती है। ऐसे में संविदा कर्मचारियों को लाभ देने में सौतेले व्यवहार नहीं करना चाहिए।


